फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2026: PET to Begin from September 14, Know Important Guidelines Before the Test

यूपी होम गार्ड भर्ती: 14 सितंबर से शुरू होगी पीईटी, परीक्षा से पहले जानें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी दिक्कत

Tue, 08 Sep 2026 04:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 08 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

यूपी होम गार्ड भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में जारी मानसून और बारिश की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2026: PET to Begin from September 14, Know Important Guidelines Before the Test
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह परीक्षा 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन अब 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यह फैसला उत्तर प्रदेश में जारी मानसून और बारिश की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। पीईटी का आयोजन राज्य के अलग-अलग पीएसी केंद्रों और रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संशोधित एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देशों का ध्यान रखना होगा, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

10 सितंबर को जारी होंगे संशोधित एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 10 सितंबर 2026 को होम गार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित एडमिट कार्ड जारी करेगा। पहले इन्हें 7 सितंबर को जारी किया जाना था। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य

पहले जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को 10 सितंबर को संशोधित एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करना होगा और नए एडमिट कार्ड की प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

संशोधित एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए और तय तारीख व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • उम्मीदवार संशोधित एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें। पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें।
  • उम्मीदवार को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रति साथ लेकर जाएं।
  • बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी रखें।
  • पीईटी में शामिल होने से पहले बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

कैसे  डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर होम गार्ड भर्ती-2025 के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपका संशोधित एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed