UP Health Department Recruitment 2021: यूपी के 75 जिलों में होगी स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
उत्तर प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा 5,000 जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के पदों पर भर्ती कराई जानी है। इसके लिए 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।
विस्तार
कोरोना महामारी के बाद उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर व मजबूत बनाने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो स्वास्थ्य विभाग में करियर बनाने के लिए अवसर की तलाश कर रहे हैं उनके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, स्टेट हेल्थ सोसाइटी, नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से एएनएम पदों में बम्पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 15 सितंबर से कर दी जाएगी जो 30 सितंबर की अंतिम तारीख तक जारी रहेगी। इस भर्ती में केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और लेखपाल, सीटेट, एयरफोर्स, यूपी-टेट आदि परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे UP NHM FREE Ebbok- Download Now की मदद ले सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम यानि जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही स्टेट नर्सिंग काउंसिल में भी पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।
आयुसीमा
यूपी में हों रही एएनएम भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आयुसीमा की गणना 15 सितंबर 2021 से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अधिकतम 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन के बाद मिलने वाली सैलरी
उत्तर प्रदेश में जल्द ही होने वाली जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के पदों में चयनित उम्मीदवारों को 12,128 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान निर्धारित किया गया है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की ऐसे करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class की सहायता से पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी पढ़ाई को और भी आसान बनाने के लिए स्टूडेंट्स अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।