खुशखबरः उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए बंपर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए संभावित कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। लेकिन चयन बोर्ड अगर इस कैलेंडर पर पूरी तरह अमल करेगा, तो एक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (टीजीटी-पीजीटी) पूरी करने में ही उसे दो वर्ष का समय लग जाएगा। इसके जरिए प्रदेश के कुल 4329 स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है।
ऐसा है शिक्षक भर्ती का शेड्यूल
- विज्ञापन जारी होने का तिथि : अक्टूबर, 2019
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019 तक
- लिखित परीक्षा का समय : मई, 2020
- प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे
- आंसर-की जून, 2020 में होंगी जारी
- आंसर-की के खिलाफ शिकायतों का निस्तारण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा
- परिणाम दिसंबर, 2020 तक जारी किए जाएंगे
युवाओं को रोजगार देने के एजेंडे के साथ 2017 में सत्ता में आई योगी सरकार की यह माध्यमिक विद्यालयों के लिए पहली शिक्षक भर्ती होगी। इससे पूर्व में 2016 में सपा सरकार के समय में आई टीजीटी-पीजीटी भर्ती की परीक्षा फरवरी-मार्च 2019 में पूरी हो सकी। अभी तक चयन बोर्ड इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी तक जारी नहीं कर सका है। प्रस्तावित कैलेंडर के हिसाब से अक्तूबर में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकलेगा और 30 नवंबर तक आवेदन पूरा का मौका रहेगा। आवेदन पत्रों को वर्गवार सूचीबद्ध करने के बाद मई 2020 में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। नतीजा यूपी चुनाव के करीब दो महीने पहले आएगा।
ये भी पढ़ें : इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी का सूनहरा मौका, इन पदों पर मिल रही है अच्छी सैलरी
शिकायतों का निस्तारण करने में लगेंगे पांच माह :
लिखित परीक्षा के बाद चयन बोर्ड एक महीने में अर्थात जून, 2020 तक उत्तर माला जारी कर देगा। इसके बाद इसके खिलाफ मिले प्रत्यावेदनों का निस्ताण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा। इस प्रकार देखा जाए, तो उत्तर माला जारी करके उसके खिलाफ मिली शिकायतों का निस्तारण करने में पांच महीने लग जा रहे हैं। चयन बोर्ड दिसंबर, 2020 में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करेंगा।
साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों का सत्यापन :
लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जनवरी, 2021 से अगस्त, 2021 तक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में भरें शैक्षिक योग्यताओं का मूल अभिलेखों से सत्यापन होगा और इसके बाद साक्षात्कार पूरा किया जाएगा। चयन बोर्ड साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों से मिलना करना होगा। अगस्त में साक्षात्कार पूरा होने के बाद सितंबर, 2021 में अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। चयन बोर्ड की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास पैनल अक्टूबर, 2021 में भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें : पुलिस की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, हजारों पद खाली, आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कब और कैसे मिलेगी नौकरी, जानिए करियर विशेषज्ञ से केवल 149 रुपये में (विज्ञापन)