फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: Will there be constable recruitment in UP on the basis of merit, know what is the new update-safalta

UP Constable Recruitment 2022: क्या मेरिट के आधार पर होगी यूपी में सिपाही भर्ती, जानिए क्या है नया अपडेट

Tue, 04 Jan 2022 06:03 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 04 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया का ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: Will there be constable recruitment in UP on the basis of merit, know what is the new update-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 25,000 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। इन पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह आरक्षी भर्ती साल 2018 के बाद इतनी बड़ी संख्या में निकाली जाने वाली सबसे बड़ी सीधी भर्ती होगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती का ब्लू प्रिन्ट प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर कैंडिडेट्स कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Classes- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस स्पेशल कोर्स बैच में दिल्ली की अनुभवी फैकल्टी द्वारा अभ्यर्थियों की लाइव क्लासेस के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है।    

विज्ञापन

न्यूनतम योग्यता 

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम बारहवीं पास होने अनिवार्य होता है। 12वीं में मैथ्स, आर्ट्स, साइंस सभी स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स को समान वरीयता दी जाती है। कई प्रतियोगी उम्मीदवारों का मानना है कि जल्द ही 25,000 पदों पर निकाली जाने वाली इस कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता को घटाया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें 
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें 
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें 
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मेरिट के आधार पर होगी भर्ती 

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के पदों आयोजित की जाने वाली भर्ती को लेकर कुछ अभ्यर्थियों का मानना है कि यह भर्ती मेरिट के आधार पर कराई जा सकती है। हालांकि भर्ती बोर्ड या राज्य सरकर की ओर से इस संबंध में अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी समाने नहीं आई है। ऐसे में युवाओं को सिपाही भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। तब तक अभ्यर्थियों को इसके एग्जाम से तैयारी करते रहना चाहिए। लिखित परीक्षा की कॉन्सेप्ट आधारित तैयारी व मॉक टेस्ट के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम पर भी विज़िट कर सकते हैं और सफलता की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किए गए स्पेशल कोर्स की मदद ले सकते हैं।  

आरक्षी भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस   

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

कितना जाता है कटऑफ 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में 300 अंकों की एक लिखित परीक्षा कराई जाती है। इस एग्जाम में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग के साथ 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। आईए जानते हैं कि वर्ष 2018-19 में हुई कान्स्टेबल भर्ती में किस कैटेगरी के उम्मीदवारों का कितना कटऑफ रहा था। 

ये होता है कॉन्स्टेबल का जॉब प्रोफाइल

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed