UP Board Exam 2022 : बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के लिए कितने घंटे पढ़ाई करना है जरूरी, जानिए 2019 के इस टॉपर के टिप्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड एग्जाम से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाओं का समय काफी नजदीक आ चुका है। जहां एक ओर यूपीएमएसपी ने एग्जाम के आयोजन कराए जाने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं दूसरी ओर दसवीं, बारहवीं के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा देने के लिए अपनी कमरकस ली है। अब स्टूडेंट्स को केवल बोर्ड द्वारा एग्जाम की डेटशीट जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें चल रही हैं लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स परीक्षा शुरू होने के अंतिम दिनों में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा घर बैठे अपने एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके Safalta Board Exam Online Coaching- Join Now से जुड़ सकते हैं, जहां छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जाएगी।
टॉप करने के लिए पढ़िए टॉपर के टिप्स
साल 2019 के यूपी बोर्ड दसवीं एग्जाम में टॉपर रहे गौतम रघुवंशी से जब एक इंटरव्यू से उनकी पढ़ाई करने के तरीके के बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं कि उन्होंने घर पर रहकर ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई की है। इस दौरान उन्हें जब किसी सब्जेक्ट में कोई डाउट होता था तो इसके लिए वह इंटरनेट की मदद ले लिया करते थे। इसके अलावा उन्हें बड़ी बहन का भी सपोर्ट रहता था। गौतम का मानना है कि किसी भी स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करनी होगी। इसके अलावा छात्र - छात्राओं को कॉन्सेप्ट भी क्लियर रखने होंगे, ताकि परीक्षा में घुमावदार सवाल का जवाब भी आसानी से दिया जा सके।
आप भी बन सकते हैं इस साल के टॉपर
अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। अब तक इस ऐप से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और यहां पर दिल्ली के एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर चलाई जा रही कक्षाओं का फ्री में पूरा लाभ उठा रहे हैं।