फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2022: Even after the datesheet of the board exam is not released yet, the students of class 10th, 12th will have to give the exam-safalta

UP Board Exam 2022: अभी तक बोर्ड एग्जाम की डेटशीट न जारी होने के बाद भी 10वीं,12वीं के विद्यार्थियों को देनी पड़ेगी परीक्षा, पढ़िए क्या है पूरी खबर

Sun, 06 Feb 2022 11:59 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 06 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड एग्जाम से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।  

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: Even after the datesheet of the board exam is not released yet, the students of class 10th, 12th will have to give the exam-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष-2021-22 की 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान अभी तक भले ही न किया जा सका हो लेकिन एग्जाम की घड़ियां दिनों-दिन नजदीक आती जा रही हैं। इसके साफ संकेत यूपीएमएससी के वार्षिक कैलेंडर में जारी सूचना से मिल रहे हैं। यूपी  बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक, दसवीं, बारहवीं के लाखों छात्र-छात्राओं को मार्च महीने में एग्जाम देने पड़ेंगे जबकि फरवरी के अंत में इनकी प्रैक्टिल परीक्षा की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई नया अपडेट साझा नहीं किया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी तैयारी लगातार जारी रखनी चाहिए। साथ ही समय-समय पर यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट करते रहें। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों से सभी सब्जेक्ट की घर बैठे लाइव क्लास लेना चाहते हैं तो तुरंत अपने फोन पर safalta Online Board Classes- Join Now  को सबस्क्राइब करके इस सुविधा का सीधा लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

मॉडल पेपर से शुरू करें अभ्यास 

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हर बार की तरह इस बार भी अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिनकी मदद से दसवीं में पहली दफा बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रश्नपत्र का अंदाजा मिल सके। साथ बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इंटरमीडियट स्तर में पूछे जाने वाले सवालों की कठिनाई का अनुमान मिल जाए। ताकि स्टूडेंट्स उसी स्तर की तैयारी और सवालों का जवाब देने का अभ्यास कर पहले से ही कर लें। 

विज्ञापन

कितने स्टूडेंट्स देंगे अबकी बार बोर्ड की परीक्षा 

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही 10वीं-12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल तैयार करते हुए उसे जारी किया जाएगा। जिसमें बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, विषय विवरण जैसी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के पंजीकरण छात्रों ने कराए हैं। जिनमें से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी  

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed