फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2022: 10th, 12th students do not make these mistakes in the near time of board exam-safalta

UP Board Exam 2022: 10वीं, 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के नजदीकी समय में न करें ये गलतियाँ, वरना बिगड़ सकता है आपका स्कोर

Thu, 17 Feb 2022 04:08 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 17 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अब ऑफलाइन क्लासेज़ की अनुमति प्रशासन से मिल चुकी है, इसलिए स्टूडेंट्स के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं। 
  

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: 10th, 12th students do not make these mistakes in the near time of board exam-safalta
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की वर्ष-2021-22 में दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन जल्द ही शुरू होने वाला है। बोर्ड द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, फरवरी माह में इन विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को पूरा करा लिया जाएगा, जिसके बाद मार्च में बोर्ड के लिखित एग्जाम का आयोजन किया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि, छात्र-छात्राओं को अभी तक बोर्ड परीक्षा की समयसारणी न मिल पाने के कारण स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। लेकिन अनुमान है कि यूपी विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही 10वीं, 12वीं के एग्जाम की शुरूआत हो जाएगी। इसके लिए जल्द ही यूपीएमएसपी द्वारा स्टूडेंट्स के लिए डेटशीट जारी की जा सकती है। बोर्ड एग्जाम से जुड़े किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जरूर विज़िट करते रहें। इसके अलावा अब बोर्ड छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा है। महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना छात्रों के लिए काफी चुनौती भरा है। इसलिए यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर छात्रों के सिलेबस व उनके डाउबटस को क्लियर किया जा रहा हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को केवल UP Board Online Coaching Classes- Join Now वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।  

विज्ञापन

एग्जाम के नजदीकी समय इन बातों का रखें ध्यान- 

  • अधिक से अधिक मॉडल पेपर हल करें: कम समय में परीक्षा की अच्छी तैयारी की जा सकती है। इसके लिए छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर के जरिए अपनी तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इन पेपर्स को अपलोड कर दिए हैं।
  • विज्ञापन
  • शेड्यूल के हिसाब से पढ़ाई करें: बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान तरीके से करने के लिए एक प्रॉपर रूटीन बनाना जरूरी है। बिना टाइम मैनेजमेंट के पढ़ाई करने से तैयारी पक्की नहीं हो सकती है। ऐसे में छात्रों को एक ऐसा शेड्यूल बनाना चाहिए, जो उनके शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सके। इसमें पढ़ाई के साथ खेल, नींद और खाने का टाइम भी फिक्स करें। साथ ही यह निश्चय करें कि जो शेड्यूल आपने बनाया है उसको पूरी ईमानदारी से फॉलों करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिवीजन करते रहें: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को चाहिए कि रिवीजन प्रक्रिया जारी रखें। लगातार रिवीजन करने से परीक्षा के समय की चिंता को दूर करने में भी मदद मिलती है। छात्र को हमेशा पूरी उत्तर पुस्तिका के माध्यम से पढ़ने के लिए 10 मिनट का अंतर रखना चाहिए। यह उसके प्रदर्शन के प्रति उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और यदि कोई प्रश्न छूट गया तो वह भी रिवीजन के माध्यम से याद हो जाएगा।
  • मानसिक तनाव को दूर करें: इसके अलावा आप योग व मेडिटेशन के जरिए भी अपनी मेंटल हेल्थ को फिट रख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स अपनी किसी हॉबी को फॉलो करें। ऐसे करने से छात्रों का दिमाग शांत रहेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी।  

एक समान होगा प्री-बोर्ड व बोर्ड एग्जाम का पैटर्न 

यूपी बोर्ड ने फाइनल बोर्ड एग्जाम में मदद के लिए प्री बोर्ड एग्जाम आयोजित करने का फैसला किया है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को फाइनल बोर्ड परीक्षा पैटर्न समझने में आसानी होगी और छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। इसलिए प्री- बोर्ड और फाइनल बोर्ड परीक्षा समान पैटर्न पर आधारित होंगी। 

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बदल जाएगा परीक्षा का इतिहास

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed