{"_id":"63c168577149c367c115b128","slug":"up-ayush-department-recruitment-uppsc-ayurvedic-medical-officer-answer-key-2023-out-mo-exam-result-2023-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPSC MO Exam Result: यूपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPPSC MO Exam Result: यूपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
Fri, 13 Jan 2023 07:49 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:49 PM IST
सार
UPPSC MO Exam Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर यानी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद ग्रुप-बी परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UP Ayush Department Recruitment MO Exam Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर यानी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेद ग्रुप-बी परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 18 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में भाग ले चुके उम्मीदवार 19 जनवरी, 2023 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। वेबसाइट पर उत्तर कुंजी नोटिस में अधिक निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपी आयुष विभाग में चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) के कुल 611 रिक्त पदों को भरना है।
विज्ञापन
UPPSC MO Exam Result Answer Key डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं -
होम पेज पर 'डाउनलोड सेगमेंट' के तहत उत्तर कुंजी की टैब पर जाएं। -
यहां उम्मीदवार अपनी संबंधित समूह श्रृंखला (ग्रुप ए, बी, सी, डी) का चयन करें। -
यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेद ग्रुप-बी परीक्षा की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और अपने दिए गए प्रश्नों के उत्तर जांचें।