फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC recruitment 2024: Application window closing today for 751 Group C posts, apply here sssc.uk.gov.in

UKSSSC: उत्तराखंड में ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर पंजीकरण का आखिरी मौका, 12वीं पास तुरंत भर दें फॉर्म

Fri, 01 Nov 2024 11:09 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 01 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आज ने डाटा एंट्री ऑपरेटर , कंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन का यह आखिरी मौका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तुरंत इन पदों के लिए आवेदन कर दें। 

विज्ञापन
UKSSSC recruitment 2024: Application window closing today for 751 Group C posts, apply here sssc.uk.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आज 1 नवंबर, 2024 को डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), कंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवार 5 से 8 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा जनवरी 2025 में आयोजित की जानी है।

751 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप सी के 751 पदों को भरना है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3,  कंप्यूटर सहायक सह रिसेप्शनिस्ट के 3, जूनियर, असिस्टेंट के 465, रिसेप्शनिस्ट के 5, हाउसिंग इंस्पेक्टर के 1, मेट के 268 और सुपरवाइजर के 6 पर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, पद के अनुसार टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 21,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए अनारक्षित, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर पदनाम-प्रारूपकार/टेक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत/यांत्रिक)/नलकूप मिस्त्री व अन्य पदों के ऑनलाइन आवेदन (Online Application) लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके सभी डिटेल्स दर्ज करें और अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed