फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC RO-ARO recruitment 2023 Know how to Apply at psc.uk.gov.in

UKPSC RO-ARO Recruitment 2023: समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 07 Sep 2023 05:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 07 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

UKPSC Recruitment 2023: यूकेपीएससी ने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
UKPSC RO-ARO recruitment 2023 Know how to Apply at psc.uk.gov.in
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKPSC RO-ARO Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर यानी शुक्रवार से आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पद के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी पदों को भरना है। इसके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC Recruitment चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी आरओ, एआरओ भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल है।

विज्ञापन

UKPSC RO-ARO Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 226 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 106 रुपये और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 176 रुपये, पीएच उम्मीदवारों को 26 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed