फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC RO/ARO Mains admit card 2023 out at psc.uk.gov.in; here’s direct link

UKPSC RO/ARO Mains Admit Card 2023: आरओ और एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Fri, 11 Oct 2024 04:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

UKPSC RO/ARO Mains Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UKPSC RO/ARO Mains admit card 2023 out at psc.uk.gov.in; here’s direct link
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UKPSC RO/ARO Mains Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in) के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी आरओ/एआरओ मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे परीक्षा दिनांक 26.10.2024 को प्रातः 7:30 बजे एवं दिनांक 27.10.2024 को प्रातः 8:30 बजे तक प्रत्येक दशा में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर पहुंच जाए, जहां प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली जाएगी और प्रत्येक अभ्यर्थी की उसके प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जायेगी।
विज्ञापन


नोटिस में यह भी कहा गया है,  अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र (Admit Card) डाक द्वारा अलग से प्रेषित नहीं किये जायेंगे और अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगा एग्जाम
मुख्य परीक्षा 26 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी और 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 137 पदों को भरना है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed