उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: यूकेपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2021 स्थगित
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी आरओ एआरओ (UKPSC RO ARO) परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की गई है। यह समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) भर्ती परीक्षा 23 मई को आयोजित की जानी थी लेकिन अब परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा के स्थगित होने के नोटिस को पढ़ सकते हैं। यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in है। दरअसल, सूबे में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनएचएआई के तकनीकी विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन
हालांकि अभी आयोग ने परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा नहीं की है। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से कई प्रशासनिक और प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। कई राज्यों ने अपने यहां कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। यूकेपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा में चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा शामिल होगी।
इसे भी पढ़ें-कोरोना महामारी के दौरान खो दी थी नौकरी?: ऑनलाइन पैसे कमाने के ये हैं 5 बेहतरीन विकल्प
मुख्य परीक्षा वो ही अभ्यर्थी दे सकेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा में पास होंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत 5 मार्च को हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 25 थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए 9 रिव्यू ऑफिसर पदों को भरा जाना है। जबकि अकाउंट और अकाउंट रिव्यू ऑफिसर के 10 पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।