UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड में डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक पदों पर भर्ती आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Naukri : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
Govt Jobs UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार दो फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए कुल पांच रिक्तियां और रक्षक के लिए दो रिक्तियां भरना है।
यह भी पढ़ें : UKPSC Recruitment: उत्तराखंड राजस्व उप निरीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख
UKPSC Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड
Govt Job आयु सीमा : आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
Govt Job शैक्षणिक योग्यता : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की रक्षक पद के लिए भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कक्षा 12वीं पास और डीईओ पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
Govt Job आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 176 रुपये, एससी/एसटी के लिए 86 रुपये है।
UKPSC Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं। -
डाटा एंट्री ऑपरेटर / रक्षक के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें।