UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की यूकेपीएससी लोअर पीसीएस 2021 की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड
UKPSC Lower PCS exam 2021 Answer Key: जो उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिये उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी (आंसर की) हो गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिये उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के संबंध में लगभग एक लाख उम्मीदवार अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। अधिक विवरण अब आधिकारिक वेबसाइट पर पाया जा सकता है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी द्वारा लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट- ukpsc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
UKPSC Lower PCS 12 दिसंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को COVID-19 के लिए सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 में शामिल उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे शुक्रवार, 31 दिसंबर, 2021 से अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। साथ ही अस्थायी उत्तर कुंजी में दिए गए सवालों के जवाबों को चुनौती देने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भी दर्ज करनी होगी।
Sarkari Result: यूकेपीएससी की आंसर की को 6 जनवरी तक करें चैलेंज
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आयोग 6 जनवरी 2022 को आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने वाली विंडो बंद कर देगा। आयोग ऑनलाइन मोड के अलावा किसी अन्य माध्यम से उठाई गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं करेगा। आपत्तियों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सरकारी रिजल्ट : यूकेपीएससी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आसान चरण
यूकेपीएससी लोअर पीसीएस उत्तर कुंजी 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें-
- उम्मीदवारों सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर परिणाम और उत्तर कुंजी सेक्शन में जाएं और फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'संयुक्त राज्य (सिविल) निचली अधीनस्थ सेवा पूर्व परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति' का उल्लेख है।
- लॉगिन पेज पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट अपने पास रखें।
- उम्मीदवार प्रश्नों और उनके विकल्पों को चिह्नित करके भी आपत्तियां उठा सकते हैं।