UKPSC Lab Assistant Bharti: लैब असिस्टेंट के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
UKPSC Recruitment 2023: यूकेपीएससी लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 25 अगस्त को बंद कर देगा।
विस्तार
UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UKPSC Lab Assistant पदों का विवरण-आयुसीमा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा विभाग (ग्रुप-सी) की कुल 107 रिक्तियों को भरना है। 18 से 42 वर्ष के आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन योग्य होंगे।
UKPSC Lab Assistant शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान प्रयोगशाला विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
UKPSC Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
-
लैब असिस्टेंट हायर एजुकेशन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
अभ्यर्थी पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
-
भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।