फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   India Pulses Imports Rise 67% in FY27 as Prices of Tur, Chana and Urad Remain High

अलनीनो का असरः दलहन आयात में 67 फीसदी की बढ़ोतरी, फिर भी महंगी दालों से राहत नहीं; चने के दाम में भी तेजी

Tue, 27 Oct 2026 07:06 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 27 Oct 2026 07:06 AM IST
सार

भारत में दलहन आयात बढ़ने के बावजूद तुअर, चना और उड़द की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। मसूर और पीली मटर की विदेशी खरीद में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि चने के दाम भी पिछले महीने बढ़े हैं। क्या आने वाले दिनों में दालों की महंगाई से राहत मिलेगी?

विज्ञापन
India Pulses Imports Rise 67% in FY27 as Prices of Tur, Chana and Urad Remain High
आयात बढ़ा, फिर भी तुअर, चना और उड़द महंगे - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

घरेलू फसल उत्पादन को लेकर चिंताओं और संभावित अल नीनो के मौसम संबंधी जोखिमों के बीच भारत के दलहन बाजार में आयात का बड़ा दबाव देखा जा रहा है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों के दौरान देश का कुल दलहन आयात 67% उछलकर 20.6 लाख टन पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह काफी कम था। आंकड़ों के मुताबिक, आयात की मात्रा के साथ-साथ इसका कुल मूल्य भी 38 % बढ़कर 1.18 अरब डॉलर हो गया है।
विज्ञापन


खुदरा बाजारों में महंगे हुए तुअर, चना और उड़द
आयात में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू स्तर पर दालों के दाम कड़े बने हुए हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार तुअर दाल 132.75 रुपये प्रति किलोग्राम (पिछले साल से 15% अधिक), चना 93.48 रुपये प्रति किलोग्राम (7.5% की तेजी) और उड़द दाल 125.46 रुपये प्रति किग्रा (10% की बढ़त) रही।
विज्ञापन


मसूर और पीली मटर के आयात में भारी बढ़ोतरी
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्राइस मॉनिटरिंग सेल के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रमुख दलहनों की विदेशी खरीद में जबरदस्त तेजी आई है। मसूर का आयात रिकॉर्ड 200 % की छलांग लगाकर 6.4 लाख टन पर पहुंच गया है। वहीं, पीली मटर का आयात 114 % बढ़कर 6.2 लाख टन हो गया है। तुअर का आयात 10 % बढ़कर 3.5 लाख टन दर्ज किया गया, जबकि उड़द का आयात 3 % घटकर 2.7 लाख टन पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में 8% बढ़े चने के दाम, आगे और तेजी के आसार
उधर, बाजार में चने की कीमतों को लेकर हलचल तेज हो गई है। पिछले एक महीने में चने की कीमतों में करीब 8 फीसदी की तेजी आ चुकी है। नई दिल्ली में चने का मौजूदा भाव 7499.90 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले महीने 25 सितंबर को 7058.40 रुपये प्रति क्विंटल था। दिल्ली स्थित कृषि कमोडिटी रिसर्च संस्थान आईग्रेन इंडिया के डायरेक्टर राहुल चौहान के अनुसार, बाजार की अगली चाल मुख्य रूप से तीन बातों पर टिकी होगी, पहला, ऑस्ट्रेलिया से भारत कितना चना पहुंचेगा,  दूसरा, नेफेड और एनसीसीएफ जैसी सरकारी एजेंसियां अपने बफर स्टॉक से कितनी आक्रामक बिक्री करती हैं और तीसरा, भारत में रबी सीजन के दौरान चने का वास्तविक रकबा कितना रहता है।  

कीमतों में 7 फीसदी से अधिक की हुई वृद्धि पिछले एक महीने में
 

मंडी

25 सितंबर को भाव (रु./क्विंटल)

26 अक्तूबर को भाव (रु./क्विंटल)

वृद्धि

नई दिल्ली

7,058.40

7,499.90

6.26%

बीकानेर

864.25*

7,250.00

5.62%

अकोला

6,862.50

7,400.00

7.83%
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed