UKPSC Jail Warder Admit Card: जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UKPSC Jail Warder Recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जल्द ही जेल वार्डर पीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Jail Warder Admit Card Soon: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) जल्द ही जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट के लिए 07 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी करेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से यह भर्ती कुल जेल वार्डर के 238 पदों के लिए की जा रही है। पीटी परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
यूकेपीएससी जेल वार्डर पीएमटी/पीईटी परीक्षा 17 अप्रैल से 06 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 238 जेल वार्डर पदों को भरना है। चयन प्रक्रिया में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
-
जेल वार्डर के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
-
आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगइन करें।
-
यूकेपीएससी जेल वार्डर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
बता दें कि यूकेपीएससी जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवार की आयु एक जुलाई, 2022 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदकों को इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।