फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC has released VO Grade-2 Answer Key at psc.uk.gov.in, Direct link to download here

UKPSC VO Answer Key: उत्तराखंड पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 29 Feb 2024 04:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

UKPSC VO Answer Key 2024 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 के लिए हुए एग्जाम की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे  बताए गए तरीको से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC has released VO Grade-2 Answer Key at psc.uk.gov.in, Direct link to download here
UKPSC Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

UKPSC VO Answer Key 2024 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 पद के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

06 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के पास 06 मार्च, 2024 तक का समय है। उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं। प्रति चुनौती के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) 2023 परीक्षा 21 और 22 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। यह अभियान कुल 91 वीओ पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC VO Answer Key 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर कुंजी टैब पर जाएं।
  • पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड-2) परीक्षा-2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed