UKPSC Jobs: यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के तहत यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत यूकेपीएससी ने शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार उच्च शिक्षा विभाग के पद के लिए और दो सहायक रजिस्ट्रार संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिए हैं।
UKPSC Recruitment 2022 के लिए पात्रता मापदंड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही भर्ती के तहत उम्मीदवारों की आयु सीमा एक जुलाई, 2022 को 30 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Railway Jobs 2022: 10वीं पास के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा नौकरियां, रेलवे भर्ती परीक्षा भी नहीं होगी
UKPSC Recruitment आवेदन शुल्क
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही सहायक रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा के लिए अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 176.55 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 86.55 रुपये लागू होगा।
यह भी पढ़ें : ICSI CSEET 2022: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा कल से, आईसीएसआई ने जारी की गाइडलाइन
UKPSC Recruitment परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 अधिसूचना पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- "सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
- अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।