फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIICL Specialist Recruitment 2023 know how to Apply at uiic.co.in

UIICL Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
सार

UIICL Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UIICL Specialist Recruitment 2023 know how to Apply at uiic.co.in
UIICL Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UIICL Specialist Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 100 पदों को भरना है।

विज्ञापन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2023 तक है। हॉल टिकट ऑनलाइन परीक्षा की तिथि से 07 दिन पहले उम्मीदवारों को उपलब्ध होगा। ऑनलाइन टेस्ट की तारीख अक्तूबर 2023 के दूसरे सप्ताह के दौरान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UIICL Vacancy रिक्तियों का विवरण

  • कानूनी विशेषज्ञ: 25 पद

  • लेखा/वित्त विशेषज्ञ: 24 पद

  • कंपनी सचिव: 3 पद

  • बीमांकिक (Actuaries): 03 पद

  • डॉक्टर: 20 पद

  • इंजीनियर: 22 पद

  • कृषि विशेषज्ञ: 03 पद

विज्ञापन

UIICL Specialist Recruitment आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है और एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों, स्थायी कर्मचारियों के लिए 250 रुपये है।

UIICL Specialist Recruitment चयन

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में स्पेशलिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का चयन (डॉक्टरों को छोड़कर सभी विषयों के लिए) ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। डॉक्टरों के लिए चयन केवल साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। डॉक्टरों के अलावा अन्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed