फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIIC Assistant Recruitment 2023 last date extended till 8 January, Apply now at uiic.co.in for 300 posts

UIIC Assistant Recruitment: आगे बढ़ी यूआईआईसी सहायक भर्ती की अंतिम तिथि, आवेदन के लिए मिला अब इतने दिन का मौका

Sat, 06 Jan 2024 12:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन प्रक्रिया चालू है। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
UIIC Assistant Recruitment 2023 last date extended till 8 January, Apply now at uiic.co.in for 300 posts
UIIC Assistant Recruitment 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

UIIC Assistant Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के निकाली गई थी, जिसके लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि शुरूआत में 06 जनवरी निर्धारित थी। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 08 जनवरी, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई थी। आवदेन करने और उसमें संशोधन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी, 2024 है। उम्मीदवार 23 जनवरी तक आवेदन पत्र को प्रिंट कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि और रिक्ति विवरण

ऑनलाइन परीक्षा अस्थायी रूप से फरवरी 2024 के महीने में आयोजित होने वाली है। आवेदक प्रत्येक परीक्षा की तारीख (अस्थायी) से 10 दिन पहले अपने हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 300 सहायक की रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर, 2023 तक 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और भर्ती के राज्य की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

कंपनी के स्थायी कर्मचारियों, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के अलावा अन्य सभी आवेदकों को 1000 रुपये+जीएसटी शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए 250 रुपये+जीएसटी लागू है।

चयन प्रक्रिया

सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। उसके बाद, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

सहायक पदों के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध असिस्टेंट पोस्ट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुद को पंजीकृत करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed