फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UIIC AO admit card 2024 out at uiic.co.in, Direct link to download here, Exam on 13 February

UIIC AO Admit Card: यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 को है एग्जाम; इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 05 Feb 2024 10:40 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

UIIC AO Admit Card 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जनरलिस्ट) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 13 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे है।

विज्ञापन
UIIC AO admit card 2024 out at uiic.co.in, Direct link to download here, Exam on 13 February
यूआईआईसी एओ एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UIIC AO Admit Card 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जनरलिस्ट) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण नीचे बताए गए हैं।

विज्ञापन

13 फरवरी को होगी यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 250 एओ रिक्तियों को भरना है। यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 13 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। "अंग्रेजी भाषा" को छोड़कर वस्तुनिष्ठ परीक्षण द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी में) होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा, यानी एक गलत प्रश्न के लिए 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी। बिना अटेम्पट किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

एओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती (स्केल-I)-जनरलिस्ट-2024 पर क्लिक करें।
  • अब एओ पदों के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed