फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UCO Bank Recruitment 2025: vacancy for specialist officer posts; application started, know Details

UCO Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकाली वैकेंसी, आवेदन शुरू

Mon, 30 Dec 2024 01:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 30 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

UCO Bank SO Recruitment 2025: यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती से जुड़े सारे विवरण। 

विज्ञापन
UCO Bank Recruitment 2025: vacancy for specialist officer posts; application started, know Details
UCO Bank SO Recruitment 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UCO Bank SO Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (ucobank.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2025 है।
विज्ञापन

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत यूको बैंक कुल 68 रिक्त पदों को भरेगा। इनमें अर्थशास्त्री के 2, अग्नि सुरक्षा अधिकारी के 2, सिक्योरिटी ऑफिसर के 8, रिस्क ऑफिसर के 10, आईटी अधिकारी के 21 और चार्टर्ड अकाउंटेंट के 25 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इकोनॉमिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स/अप्लाइड इकोनॉमिक्स/ फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स/ मॉनेटरी इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए फायर इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार सिक्योरिटी ऑफिसर पद पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र 1 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो इकोनॉमिक्स पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। अन्य पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
  • होमपेज पर "Career" सेक्शन में भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed