UCIL jobs 2024: यूरेनियम कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती; अभी यहां से करें आवेदन, जानें रिक्तियां
UCIL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूरेनियम कॉरपोरेशन में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती का लक्ष्य माइनिंग मेट-सी और ब्लास्टर-बी सहित अन्य पद को भरना है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
UCIL Recruitment 2024: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने माइनिंग मेट-सी और ब्लास्टर-बी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ucil.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 82 पदों को भरना है, जिसमें माइनिंग के लिए 64, ब्लास्टर-बी के लिए 8 और वाइंडिंग ड्राइवर के लिए 10 पद शामिल है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट/व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा।
- माइनिंग मेट-सी पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास साथ ही माइनिंग मेट सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- ब्लास्टर बी के लिए आवेदकों के पास डीजीएमएस द्वारा जारी अप्रतिबंधित ब्लास्टर योग्यता प्रमाणपत्र होना चाहिए और साथ ही उनका 10वीं पास होना आवश्यक है।
- वाइंडिंग इंजन ड्राइवर-बी के लिए उम्मीदवारों के पास डीजीएमएस द्वारा जारी प्रथम श्रेणी वाइंडिंग इंजन ड्राइवर योग्यता प्रमाण पत्र होना चाहिए और साथ ही उनका 10वीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लागू मूल वेतन, मंहगाई भत्ता, सामान्य भत्ते आदि के अलावा, कंपनी की मौजूदा नीतियों/नियमों और सुविधा की उपलब्धता के मुताबिक रियायती आवास, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की शिक्षा सुविधा आदि मिलेगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uraniumcorp.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर UCIL भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करके आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।