फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UBI SO Admit Card 2021: SO Recruitment Exam Admit Card Issued, You Can Download Here

UBI SO Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले दिखाना होगा आरोग्य सेतु

Sat, 02 Oct 2021 06:07 PM IST
सोनिया चौहान जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 02 Oct 2021 06:07 PM IST
सार

UBI SO Admit Card 2021: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Unionbankofindia.co.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन
UBI SO Admit Card 2021: SO Recruitment Exam Admit Card Issued, You Can Download Here
UBI - फोटो : social media

विस्तार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Unionbankofindia.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2021 निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूबीआई एसओ के 347 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन

2 घंटे की होगी परीक्षा
यूबीआई एसओ परीक्षा देश भर के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यूबीआई एसओ परीक्षा कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज विषय से 200 अंकों से सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। यदि उम्मीदवारों द्वारा कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है तो उसका कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन


यूबीआई परीक्षा में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। कोविड-19 महामारी के कारण मास्क पहनना और अपने फोन में आरोग्य सेतु एप रखना चाहिए। सभी उम्मीदवार को प्रवेश द्वार पर आरोग्य सेतु एप दिखाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले नमूना प्रश्नों को पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • यूबीआई एसओ परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट Unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के तहत एडमिट कार्ड या कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed