फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   To make your resume attractive and enhance your skills, then be careful while choosing an online course

Online Courses: रिज्यूमे को आकर्षक और कौशल को निखारना है, तो ऑनलाइन कोर्स के चयन में बरतें सावधानी

Thu, 19 Dec 2024 08:56 AM IST
आकाश कुमार ऐनी ट्रंबोर, डार्डन स्कूल ऑफ बिजनेस
ऐनी ट्रंबोर, डार्डन स्कूल ऑफ बिजनेस Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 08:56 AM IST
सार

Online Courses: अगर आप भी ऑनलाइन कोर्स को ज्यादा वरीयता देते हैं, तो इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए आप कुछ रणनीतियों को अपना सकते हैं। इससे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
To make your resume attractive and enhance your skills, then be careful while choosing an online course
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Online Courses: कोविड के बाद से ऑनलाइन कोर्सेज ने शिक्षा जगत में क्रांति ला दी है, जिससे छात्रों को कभी भी, कहीं भी सीखने के अवसर मिल रहे हैं। यही कारण है कि अब युवा क्लासरूम के बजाय ऑनलाइन कोर्सेज को ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं। पसंदीदा विषय में अपने ज्ञान को बढ़ाने, कॅरिअर के लिए कौशल सीखने या किसी नए शौक की तलाश करने के लिए ऑनलाइन कोर्स सबसे आसान और सुविधाजनक विकल्प बन गए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन कोर्स को ज्यादा वरीयता देते हैं, तो इसका अधिकतम लाभ उठाने के लिए आप कुछ रणनीतियों को अपना सकते हैं। इनसे आपको कौशल को बढ़ाने, कॅरिअर में आगे बढ़ने और विकसित हो रहे जॉब मार्केट में सफल होने के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

लक्ष्य पहचानें

एक स्पष्ट लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन कोर्स शुरू करने से आपकी सफलता की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं। चाहे कोई नया कौशल सीखना हो, नौकरी के प्रदर्शन को बेहतर बनाना हो, कोई नई भूमिका हासिल करना हो या फिर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना, एक निश्चित उद्देश्य होने से आप केंद्रित और प्रेरित रहते हैं। अपने लक्ष्य को परिभाषित करना आपके ऑनलाइन सीखने के अनुभव का अधिकतम लाभ उठाने का पहला कदम है।

कौशल विकास पर हो ध्यान

ऑनलाइन कोर्सेज का बेहतर ढंग से लाभ उठाने के लिए दृढ़ता बेहद जरूरी है। जो शिक्षार्थी वीडियो को बार-बार देखकर और अपना आकलन करके पाठ्यक्रम से दोबारा सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, भले ही इसके लिए कई प्रयास करने पड़ें, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना अधिक होती है। पूर्णता के बारे में चिंता करने और उच्च अंक हासिल करने के बजाय सीखने और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करें। कोर्स पूरा करना ग्रेड से ज्यादा मायने रखता है।

विज्ञापन

कोर्स का चयन

कई छोटे पाठ्यक्रम केवल चार या पांच सप्ताह के होते हैं, जिन्हें प्रतिदिन कुछ घंटे देकर आसानी से पूरा किया जा सकता है। जो शिक्षार्थी अपना ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करते हैं, उनके पास कुछ नया सीखने, प्रदर्शन में सुधार करने, वेतन वृद्धि या नई नौकरी पाने के ज्यादा मौके होते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद एक डिजिटल प्रमाण-पत्र या बैज भी मिलता है। इसके बारे में नियोक्ताओं को सूचित करने के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि आपने कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

सोच-समझकर चुनें प्लेटफॉर्म

ऑनलाइन कोर्स के चयन से भी ज्यादा जरूरी सही संस्थान या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का चयन करना है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हायरिंग मैनेजर्स कम मान्यता प्राप्त, लाभ कमाने वाले संस्थानों की तुलना में प्रसिद्ध और  अकादमिक रूप से प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रमाण-पत्रों को तरजीह देते हैं। प्रतिष्ठित संस्थानों से कोर्स करने से आप अपने कौशल को निखारकर रिज्यूमे को प्रभावी बना सकते हैं। इससे कॅरिअर की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed