{"_id":"6087dcfb8ebc3ebd065ac128","slug":"tnpsc-answer-key-2021-released-for-aao-and-other-posts-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभिन्न पदों के लिए टीएनपीएससी उत्तर कुंजी जारी, ये रहा लिंक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग: विभिन्न पदों के लिए टीएनपीएससी उत्तर कुंजी जारी, ये रहा लिंक
Tue, 27 Apr 2021 03:14 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:14 PM IST
सार
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए टीएनपीएससी उत्तर कुंजी 2021 जारी कर दी है।
विज्ञापन
टीएनपीएससी उत्तर कुंजी (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विस्तार
TNPSC Answer Key 2021: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए टीएनपीएससी (TNPSC) उत्तर कुंजी 2021 जारी कर दी है। टीएनपीएससी उत्तर कुंजी सहायक निदेशक, बागवानी अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक बागवानी अधिकारी और कृषि अधिकारी पदों के लिए जारी की गई है। अभ्यर्थी इन विभिन्न पदों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी टीएनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। टीएनपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: आठवीं से लेकर स्नातकोत्तर पास के लिए 29000 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी अपनी टेंटेटिव उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं होंगे, वे इसे लेकर अपनी आपत्ति उठा सकते हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 3 मई शाम 5.45 बजे है। साक्ष्य के साथ प्राप्त सभी आपत्तियों / विचारों को उत्तर कुंजी के अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञ समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-SBI Clerk Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5327 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
ऐसे डाउनलोड करें अपनी TNPSC उत्तर कुंजी 2021
-सबसे पहले तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इस तरह एक पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-इस तरह आप अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक