फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC AAO and AHO posts Recruitment 2023 know how to apply at tnpsc.gov.in

TNPSC Recruitment 2023: सहायक कृषि अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 27 Nov 2023 05:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 27 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

TNPSC Recruitment 2023: टीएनपीएससी की तरफ से सहायक कृषि अधिकारी और सहायक बागवानी अधिकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
TNPSC AAO and AHO posts Recruitment 2023 know how to apply at tnpsc.gov.in
jobs - फोटो : amar ujala

विस्तार

TNPSC Recruitment 2023: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) ने सहायक कृषि अधिकारी और सहायक बागवानी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

TNPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

टीएनपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 263 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 84 रिक्तियां तमिलनाडु कृषि विस्तार अधीनस्थ सेवा में सहायक कृषि अधिकारी के पद के लिए हैं और 179 रिक्तियां तमिलनाडु बागवानी अधीनस्थ सेवा में सहायक बागवानी अधिकारी के पद के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

TNPSC Recruitment आयुसीमा

टीएनपीएससी एएओ और एएचओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से कम या 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी लागू है।

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

टीएनपीएससी एएओ और एएचओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन के समय एकमुश्त पंजीकरण शुल्क 150 रुपये और परीक्षा शुल्क 100 रुपये लिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए छूट नियमानुसार लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed