फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   tips giving by Ms. Kiran Yadav for career in insurance field

इंश्योरेंस के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

Fri, 27 Dec 2019 03:50 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 27 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
tips giving by Ms. Kiran Yadav for career in insurance field
Kiran Yadav - फोटो : social media

प्रतियोगिता के क्षेत्र में हर कोई एक बेहतर नौकरी की तलाश में है। लेकिन जब आधार ही सही नहीं है तो उससे फल की उम्मीद नहीं की जा सकती। युवाओं को सही क्षेत्र चुनने और उसमें आगे बढ़ने के लिए एक मार्गदर्शन की जरूरत है। यहां हम बात कर रहे हैं इंश्योरेंस क्षेत्र में करियर बनाने की। जिसके लिए हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं, कैनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस की 'चीफ पीपल ऑफिसर किरन यादव'। उनके दारा दिए गए टिप्स युवाओं को एक नई राह की तरफ अग्रसर कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन

आप 12 वर्षों से ज्यादा से इंश्योरेंस क्षेत्र में काम कर रही हैं। कोई युवा इंश्योरेंस क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हो, तो आप उसे क्या सलाह देंगी? इस क्षेत्र में करियर के कौन-कौन से मौके हो सकते हैं?

आज के युवा ऐसी कंपनियों के लिए काम करना चाहते हैं जो उन्हें सीखने और विकास के अवसर प्रदान करती हो। इंश्योरेंस इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो इस स्पेक्ट्रम में करियर प्रदान करती है। यह उनके लिए एक उत्कृष्ट करियर है जो तकनीकी कौशल से अलग चल रहा है और अपने प्रयासों से लोगों के व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाना चाहता है। भारत एक अरब लोगों का देश हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश इंश्योरेंस से दूर है- ग्राहकों को यह समझाकर कि उनके जीवन में लाइफ इंश्योरेंस कवर कितना बदलाव कर सकता है, यह सेल्सकर्मी जरूरत के समय निराशाजनक स्थितियों को कम करते हुए योग्य समाधानों से बदलने में मदद कर सकते हैं। कंपनियां उन्हें व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करती हैं ताकि वे इन ग्राहकों की आवश्यकताओं का विश्लेषण कर सकें और इष्टतम समाधान प्रदान कर सकें।

सेल्स के अलावा सभी बीमा साथियों के पास ऑपरेशंस, आईटी, ह्यूमन रिसोर्स, ट्रेनिंग, लीगल एंड फाइनेंस आदि में विभिन्न स्तरों पर जॉब्स हैं। मैथ्स / स्टैटिस्टिक्स वाले बैकग्राउंड वाले ऐसे युवा जो कुछ और सालों तक पढ़ाई कर रहे हैं, एक्चुरियल फंक्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं - इसकी बीमा कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण आधारशिला है और इनमें से कुछ भूमिकाएं अनिवार्य आवश्यकता हैं।
डिजिटल और एनालिटिक्स उद्योग में आने वाले नए क्षेत्र हैं और इसकी काफी मांग है।

चिकित्सा पृष्ठभूमि वाले पेशेवरों के लिए अवसर हैं और कुछ कंपनियां इस तरह की प्रतिभा के लिए काम के फ्लेक्सी.घंटे भी प्रदान करती हैं। बीमा प्रबंधन से संबंधित विशेषज्ञ पाठ्यक्रम और डिग्री आज उपलब्ध हैं और इनकी काफी मांग भी हैं क्योंकि वे व्यवसाय की समझ पैदा करती है और यह डिग्री किए हुए लोग संबंधित प्रशिक्षण आसानी से पूरा कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या होता है डिटेंशन सेंटर, इसमें किन्हें रखा जाता है, यहां है हर सवाल का जवाब

आप खुद को मोटीवेट कैसे रखती हैं?

मेरे लिए यह कभी भी एक चुनौती नहीं रही क्योंकि मुझे काम करना पसंद है और मैं कार्यालय में रहने के लिए तत्पर रहती हूं। मैं इस तथ्य से प्रेरित रहती हूं कि मुझे बदलाव लाना है और इसके लिए अपनी ऊर्जा का निवेश करना होगा। लोगों को मेरी यह सलाह है कि अपनी नौकरी से खुश नहीं है तो उसे मत करें। जो अपनी नौकरियों से खुश नहीं है, वे अवसरों का मूल्यांकन करने के लिए उत्साहित नहीं रह पाते। यह व्यक्ति और संगठन दोनों के लिए उचित नहीं है और दोनों के रिश्ते भी ऐसे में निम्न स्तर पर पहुंच जाते हैं।

आज के युवा कामयाबी के लिए शॉर्टकट ढूंढते हैं। ऐसे में, आप उन्हें क्या सलाह देंगी?

लंबी रेस का घोड़ा बनना है तो कोई शॉर्टकट काम नहीं आएगा। सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों के देखते ही देखते सफलता पा जाने के चलते यह आसान लगता है लेकिन हमें उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और ग्लैमर के पीछे के संघर्ष के वर्ष देखने को नहीं मिलते। अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करें, नेटवर्क पर काम करें, यात्रा करें, अच्छी कंपनी में काम करें और शिक्षा से समझौता न करें। असफलता के डर से जोखिम लेना न छोड़ें और अपनी दिल की जरूर सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed