फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   These organs of the candidates will be examined in the medical test for the recruitment of upsi-safalta

UP Police SI Recruitment 2021: 9,534 पदों की भर्ती के मेडिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों के इन अंगों की होगी जांच, जान लें ये जरूरी जानकारी

Thu, 06 Jan 2022 03:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 06 Jan 2022 03:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस भर्ती द्वारा जल्द ही इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
These organs of the candidates will be examined in the medical test for the recruitment of upsi-safalta
UP Police SI Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी की जा चुकी है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा का परिणाम जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को समय-समय पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इस आर्टिकल में मेडिकल परीक्षण से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की जा रही हैं जो अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

क्या है मेडिकल टेस्ट से जुड़ी जानकारी

यूपी पुलिस की इस भर्ती में पीईटी, पीएसटी व डीवी परीक्षण में सफल कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर उनके शरीर के आंतरिक व बाहरी सभी अंगों की जांच की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए। स्वास्थ्य परीक्षण के समय अभ्यर्थी का किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज न चल रहा हो। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी असफल घोषित किए जा सकते हैं। आईये जानते हैं कि अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के समय किन-किन जाँचों से होकर गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

·         आंखों की जांच- इसमें अभ्यर्थियों की दृष्टि और वर्णान्धता देखी जाएगी। नेत्र परीक्षण के दौरान कैंडिडेट्स बिना चशमें के न्यूनतम 6/6 व अधिकतम 6/9 देखने में सक्षम होना चाहिए। 
·          डेंटल टेस्ट- इस जांच में अभ्यर्थी के दांतों की सम्पूर्ण जांच की जाएगी। 
·         कान की जांच। 
·         यूरिन टेस्ट। 
·         ब्लड टेस्ट। 
·         नॉक-नी टेस्ट। 
·         सीने का एक्सरे। 
·         ड्रग स्क्रीनिंग। 
·         ब्लड प्रेशर टेस्ट। 
·         इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम। 
·         फ्लैट-फुट। 
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य परीक्षण भी किए जाते हैं, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी को मेडिकल टेस्ट के समय ही दे दी जाएगी। 

कब जारी की जा सकती रिवाइज्ड आन्सर-की 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा की अंतिम आन्सर-की जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह संशोधित उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों द्वारा अपील की गई आपत्ति पर विचार किए जाने के बाद रिलीज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें साझा की गई समस्त जानकारी अंतिम होगी, जिसमें कैंडिडेट्स को किसी भी तरह आपत्ति दर्ज करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है लेकिन अनुसान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में यह उत्तरकुंजी जारी की जा सकती है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है. 

कब किया जाएगा PST का आयोजन  

यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed