फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The number of vacancies in MTS recruitment is decreasing year after year-safalta

SSC MTS Exam 2022: साल दर साल कम हो रही हैं MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या, जानें इस भर्ती में कितना है कॉम्पिटिशन

Thu, 09 Jun 2022 01:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 09 Jun 2022 01:59 PM IST
सार

मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच होनी है। इस भर्ती के जरिये MTS के 3,698 और CBIC एवं CBN में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती की जानी है।
 

विज्ञापन
The number of vacancies in MTS recruitment is decreasing year after year-safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1)  जल्द ही शुरू होने वाली है। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि SSC इसी महीने के आखिर तक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कम होती जा रही हैं MTS भर्ती में रिक्तियों की संख्या :

MTS भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या का ट्रेंड देखने के बाद यह पता चलता है कि MTS के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या साल दर साल कम होते जा रही है। दरअसल वर्तमान MTS भर्ती के जरिए MTS के कुल 3,698 पदों पर ही भर्ती की जानी है। वहीं MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3,972 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि MTS भर्ती 2019 में रिक्तियों की संख्या 7,099 थी तथा MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। MTS की पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। हालांकि इस बार SSC ने MTS के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या और कम तो कर दी है। लेकिन आयोग ने अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत देते हुए इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन

कितना है कॉम्पिटिशन :

MTS भर्ती में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक MTS भर्ती 2019 में हिस्सा लेने के लिए 38.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 19.18 लाख अभ्यर्थी टियर 1 की परीक्षा मेंशामिल हुए थे। इसके अलावा MTS भर्ती 2020 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 40 लाख और वर्तमान MTS तथा हवलदार भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 39 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हो रही है और इस वजह से इसमें साल दर साल प्रतिस्पर्धा का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed