फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Competition will increase in NTPC recruitment-safalta

RRB NTPC 2022: NTPC भर्ती में अब बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, जानें कब तक होगा CBT 2 का आयोजन और क्या है इसका एग्जाम पैटर्न

Sat, 12 Mar 2022 02:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 12 Mar 2022 02:04 PM IST
सार

NTPC भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की सभी मांगो को रेलवे ने मान लिया है। 35,277 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के CBT 2 में अबतकरीबन सात लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन
The Competition will increase in NTPC recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों के लिए आयोजित हुई CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे भर्तीबोर्ड (RRB) ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल RRB ने 10 मार्च 2022 को एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों कीसभी मांगो को मान लिया गया है। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब रेलवे CBT 1 में पदों की कुल संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफलघोषित करेगी। साथ ही RRB ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों का रिजल्ट पहले से जारी किया गया है उनपर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस परीक्षाका एडिशनल रिजल्ट अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइटपर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारीको बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

अब बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा :

अभ्यर्थियों की मांगों को मानते हुए 20 गुना यूनिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करने के बाद इस भर्ती में अब काफी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। दरअसल पहले CBT 2के लिए लगभग 4 लाख अभ्यर्थी ही चुने गए थे। लेकिन, अब 3 लाख अतिरिक्त अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया जाएगा और इस भर्ती के CBT 2 में तकरीबनसात लाख अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के CBT 2 में अभ्यर्थियों को अब काफी प्रतिस्पर्धा देखने कोमिलेगी।

विज्ञापन

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा में 2, 3, 4, 5, और 6 पे लेवल वाले अभ्यर्थियों के लिए पे लेवल के हिसाब से अलग अलग परीक्षा होगी और इसमेंपे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल भी अलग अलग होगा। CBT 2 में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न, मैथ्स के 35 प्रश्न औररिजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा केएग्जाम पैटर्न और सिलेबस से संबंधित पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा :

रेलवे द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक CBT 2 का आयोजन जोन वाइज किया जाएगा और हर पे लेवल के लिए अलग अलग परीक्षा आयोजितहोगी। RRB ने परीक्षा की तारीखों को लेकर यह बताया है कि पे लेवल 6 के पदों के लिए CBT 2 का आयोजन मई 2022 में किया जाएगा और इसके बाद गैप देकर बाकी पे लेवल के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्सेस की सहायता ले सकते हैं।सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की कई भर्तियों के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के फ्री कोर्स चलाये जा रहे हैं।एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भीउपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed