फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The application process is about to end, if you have to pass in this exam-safalta

UPSC NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, इस परीक्षा में होना है पास तो पढ़ाई के साथ इन सभी बातों का भी जरूर रखें ध्यान

Sat, 04 Jun 2022 02:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 04 Jun 2022 02:59 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी NDA/NA II 2022 में हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
The application process is about to end, if you have to pass in this exam-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आयोग नेNDA/NA परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2022 से शुरू की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। NDA/NA परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ सालों की पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए NDA तथा NA में भेजा जाता है और फिर कोर्स पूरा होने के बाद कैडेट्स को भारतीय सैन्यबलों में अफसर के पद पर कमीशन दिया जाता है। इस बार NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।  वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पढ़ाई के साथ इन सभी बातों का भी रखें ध्यान :

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा और इन सभी टेस्ट्स में अभ्यर्थी कैसे सफलता हासिल कर सकते हैं, इसके लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं।

विज्ञापन

1. पर्सनैलिटी और स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान : 
NDA/NA में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा के बाद होने वाली SSB इंटरव्यू आपके पर्सनैलिटी और स्वास्थ्य पर भी आधारित होती है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपनी पर्सनैलिटी को और निखारने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. जनरल नॉलेज और अंग्रेजी पर दे खास ध्यान :
इस परीक्षा में आपको लिखित परीक्षा के साथ साथ इंटरव्यू के दौरान भी अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना होता है। इसलिए इसपर आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा सामान्य ज्ञान भी इस परीक्षा के सिलेबस के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण है। 
3. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे। 
4. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed