फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TET Application 2022 today is last date for apply at ctet.nic.in to get more details

CTET 2022: सीटीईटी परीक्षा में 'पहले आओ पहले पाओ' से मिलेगा मनपसंद परीक्षा केंद्र, जल्दी करें आज आखिरी दिन

Thu, 24 Nov 2022 09:07 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 24 Nov 2022 09:07 AM IST
सार

CTET Application 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। 

विज्ञापन
TET Application 2022 today is last date for apply at ctet.nic.in to get more details
CTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CTET Application 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के सोलहवें संस्करण की परीक्षा सीबीटी मोड में (कंप्यूटर आधारित टेस्ट ऑनलाइन)  दिसंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जानी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 24 नवंबर तक का ही समय है। आवेदन की यह प्रक्रिया 24 नवंबर रात 11.59 बजे तक रहेगी।  इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान एक हजार रुपये, एक पेपर के लिए दोनों के लिए 1200 रुपये 25 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे तक जमा करना होगा।

विज्ञापन

श्रेणीवार शुल्क भुगतान

 श्रेणी  पेपर I या  पेपर II दोनों पेपर एक और पेपर दो
सामान्य, ओबीसी 1000 रुपये 1200 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग 500 रुपये 600 रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

सीबीएसई ने सीटीईटी 2022 के लिए नोटिस 20 अक्तूबर को जारी किया था, जबकि आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू की गई थी। बोर्ड से इस बार उम्मीदवारों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र (शहर) का अलॉटमेंट करने के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत उम्मीदवारों को अपने शहर के करीब एग्जाम सेंटर पाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

दो पेपरों का होगा आयोजन

सीबीएसई द्वारा सीटीईटी के अंतर्गत दो पेपरों का आयोजन किया जाएगा। पेपर एक उन उम्मीदवारों के लिए है जो प्राइमरी कक्षाओं यानी पहली से पांचवीं तक के लिए शिक्षण कार्य करना चाहते हैं। जबकि पेपर दो अपर प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षण योग्यता तय करने के लिए है। हालांकि, उम्मीदवार चाहें तो दोनों ही पेपरों में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed