फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Teachers Recuitment in 75 CM Shri schools of Delhi, apply by June 9

Teacher Recruitment 2025: दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नौ जून तक करें आवेदन

Sat, 07 Jun 2025 02:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

Delhi CM SHRI School Recruitment: दिल्ली सरकार ने 75 सीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक शिक्षक 9 जून रात 11:59 बजे तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Teachers Recuitment in 75 CM Shri schools of Delhi, apply by June 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Delhi CM SHRI School Teacher Recruitment: दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रस्तावित 75 सीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। इन स्कूलों को अगले एक साल के भीतर शुरू किया जाना है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है।

विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार, दिल्ली सरकार के मौजूदा स्कूलों में कार्यरत शिक्षक इन स्कूलों में स्थानांतरण के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। इसके लिए एक विशेष इंटरफेस प्रक्रिया के तहत आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी सहित कई पदों पर होगी भर्ती

इन स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT) और अन्य शिक्षण पदों के लिए स्थान रिक्त हैं। इच्छुक शिक्षक 9 जून रात 11:59 बजे तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले शिक्षक की सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच वर्ष शेष होने चाहिए, यह शर्त रखी गई है।

सर्कुलर में बताया गया है कि इंटरफेस सत्र का आयोजन 11 जून को PRT और TGT के लिए तथा 12 जून को PGT और अन्य विषयों के शिक्षकों के लिए किया जाएगा। इन सत्रों की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी।

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इन 75 सीएम श्री स्कूलों में से 12 स्कूल पूरी तरह से नए बनाए जाएंगे, जबकि बाकी 63 स्कूल मौजूदा सरकारी भवनों में ही तैयार किए जाएंगे, जिन्हें आधुनिक मानकों के अनुसार पुनः विकसित और सुसज्जित किया जाएगा।

सीएम श्री स्कूल योजना की घोषणा दिल्ली बजट 2025-26 में की गई थी, जिसमें इन स्कूलों की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये स्कूल केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क 2023 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लर्निंग टूल्स, डेटा साइंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed