{"_id":"61dedd6e0b1bd9106e10376d","slug":"teacher-recruitment-2022-gujarat-government-soon-start-recruitment-of-3-300-teachers-or-vidya-sahayaks-for-primary-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Recruitment 2022: गुजरात सरकार जल्द करेगी 3300 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Teacher Recruitment 2022: गुजरात सरकार जल्द करेगी 3300 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 12 Jan 2022 07:24 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:24 PM IST
सार
Teacher Recruitment 2022: कुल 3300 पदों में से 1300 पद पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए होंगे। वहीं, 2000 पदों पर पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022
- फोटो : Social media
विस्तार
सरकारी शिक्षक की नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात सरकार जल्द ही राज्य में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के लिए 3,300 रिक्त पदों पर भर्तियां आयोजित करने वाली है। इससे पहले भी बीते साल मार्च में सरकार की ओर से इस भर्ती की बात कही गई थी। उस वक्त राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा थे। वर्तमान शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि यह भर्ती तब इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि केंद्र सरकार ने भर्ती में दिव्यांग कोटा को 3 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी करने को कहा था।
विज्ञापन
सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी
गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि शिक्षक भर्ती में देरी विभिन्न प्रशासनिक कारण से कारण हुई है। केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांग कोटा बढ़ाने के निर्देश के बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और शिक्षा विभाग ने हाल ही में सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया है। जल्द ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के 3300 रिक्त पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हजारों युवाओं को राहत
शिक्षक भर्ती के लिए कुल 3300 पदों में से 1300 पद पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए होंगे। वहीं, 2000 पदों पर पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन्होंने पहले पात्रता परीक्षा पास की है, उन्हें इस भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उनके विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई है। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी की ओर से की गई इस घोषणा ने उन हजारों युवाओं को राहत दी हैं, जो लंबे समय से इस भर्ती के शुरू होने की प्रतीक्षा में लगे हुए थे।
विज्ञापन