फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   State Bank of India recruitment for retired officers staff on contractual basis apply on sbi.co.in

SBI recruitment: बैंक से हो चुके हैं रिटायर तो एसबीआई दे रहा दोबारा मौका, 1438 पदों पर ऐसे करना होगा आवेदन

Tue, 27 Dec 2022 02:12 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 27 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी,एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारियों,कर्मचारियों और एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के लिए अनुबंध के आधार पर कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 
 

विज्ञापन
State Bank of India recruitment for retired officers staff on contractual basis apply on sbi.co.in
Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सेवानिवृत्त अधिकारी,एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारियों,कर्मचारियों और एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के लिए अनुबंध के आधार पर 1438 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इसके आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है।  ध्यान रहे कि ये पद खासतौर पर एसबीआई के रिटायर्ड ऑफिसर के लिए हैं, जिनके लिए एसबीआई के सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी, एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंक के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों के लिए कोई शैक्षिक योग्यता नहीं निर्धारित की गई है। बस संबंधित क्षेत्र में काम कर चुके कर्मचारी जिन्हें काम की जानकारी और अनुभव हो वे आवेदन कर सकते हैं। चूंकि ये पद रिटायर्ड ऑफिसर के लिए हैं तो आयु सीमा की बात करें तो इनके लिए बैंक से 60 साल की उम्र में रिटायर कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। प्राप्त आवेदनों में से जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य समझे जाएंगे, पहले उन आवेदनों को चुना जाएगा और फिर चुने गए उम्मीदवार का इंटरव्यू होगा। इसके पासिंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवार को पद के अनुसार सैलरी मिलेगी। क्लर्क पद के लिए सैलरी 25,000 रुपये है, जेएमजीएस – I के लिए सैलरी 35,000 रुपये है और एमएमजीएस – II और एमएमजीएस – III के लिए सैलरी 40,000 रुपये है।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed