UPSSSC PET 2022: PET नहीं बचा अब ज्यादा वक्त, यूपी से जुड़े इस तरह के सवालों का शुरू कर दें अभी से अभ्यास
UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देखकर 27 जुलाई 2022 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 की आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कर दिया गया है। यूपीएसएससी ने इस पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन से जुड़ी तारीखों की घोषणा कर दी है। इस पात्रता परीक्षा में न्यूनतम दसवीं पास या उसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है लेकिन आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु वर्ष 18 और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। यूपीएसएसएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष UPSSSC PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर को किया जाएगा। हालांकि परिस्थितियों के आधार पर आयोग इस तिथि में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र होगा। पीईटी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग के जरिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारीनौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षाके लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
पीईटी के एग्जाम में आ सकते यूपी से जुड़े ऐसे सवाल
इस लेख में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण सवाल साझा किए गए है। अभ्यर्थी इन प्रश्नों की प्रैक्टिस जरूर कर लें। इसके अतिरिक्त ऐसे ही अन्य सवालों का अभ्यास करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम पर भी विजिट कर सकते हैं। जहां इस पात्रता परीक्षा के लिए कंप्लीट और कॉसेप्ट बेस्ड प्रश्नों की पक्की तैयारी कराई जा रही है।
प्रसिद्ध कुम्भ मेला निम्नलिखित में से किस नगर में नहीं लगता है ?
उत्तर– वाराणसी
स्वामी हरिदास जयन्ती का प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के किस नगर में आयोजन किया जाता है ?
उत्तर– वृन्दावन
उत्तर प्रदेश में रामकथा संग्रहालय कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर– अयोध्या
उत्तर प्रदेश की पूर्वी सीमा निम्नलिखित में किस्से मिलती है ?
उत्तर– बिहार
उत्तर प्रदेश को कितने प्राकृतिक भागों में बांटा जा सकता है ?
उत्तर– 2
उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग को कौन-से देश की सीमा स्पर्श करती है ?
उत्तर– नेपाल
उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे स्थित है ?
उत्तर– सरयू
उत्तर प्रदेश में तेलशोधक कारखाना किस स्थान पर है ?
उत्तर– मथुरा
उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर चीनी मिटटी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर– खुर्जा
उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर– इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक जिला कौन-सा है ?
उत्तर– फर्रुखाबाद
प्रदेश का कौन-सा नगर चूड़ी उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध है ?
उत्तर– फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश चलचित्र विभाग की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर– 1975
उत्तर प्रदेश के सूचना केंद्र का मुख्यालय किस नगर में है ?
उत्तर– लखनऊ
विश्व का सबसे बड़ा कुम्भ मेला उत्तर प्रदेश के किस शहर में लगता है ?
उत्तर– इलाहाबाद
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभवरखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।