फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer Grade C, D Exam 2026 Dates Revised, Check New Schedule

एसएससी: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की तारीख बदली, क्या है नई तिथियां और कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

Tue, 01 Sep 2026 04:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और ग्रेड-डी भर्ती परीक्षा 2026 की संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Stenographer Grade C, D Exam 2026 Dates Revised, Check New Schedule
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D टियर-1 परीक्षा 2026 का शेड्यूल संशोधित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा शहर की पर्ची से जुड़ी जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार लॉगिन करके अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है नई तिथियां

SSC के नए नोटिस के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D टियर-1 परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 9 से 15 सितंबर तक होने वाली थी। उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर लें और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना बनाएं। इन दोनों परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 2-3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट के लॉगिन मॉड्यूल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

अच्छे से समझ लें स्क्राइब से जुड़ी जानकारी

  • जिन उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब (लेखक) चाहिए, उन्हें SSC की वेबसाइट पर स्क्राइब का नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन हटा दिए गए हैं।
  • अब स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन आधार ऑथेंटिकेशन से जुड़ा हुआ है।
  • जो व्यक्ति स्क्राइब बनना चाहते हैं, उन्हें SSC की वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
  • अपना स्क्राइब चुनने वाले उम्मीदवारों को एंट्री पास बनवाने के लिए स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा।
  • अपने स्क्राइब के लिए अधिकतम उम्र सीमा आयोग की 4 नवंबर 2025 की संशोधित नीति के अनुसार लागू होगी।
  • स्क्राइब सुविधा से जुड़ी अन्य शर्तें संबंधित परीक्षा की अधिसूचना के अनुसार ही रहेंगी।

स्क्राइब ओटीआर मैप करने की अंतिम तारीख

जिन उम्मीदवारों ने अपना स्क्राइब चुना है, वे कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए 6 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक और स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए 7 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप कर सकते हैं। स्क्राइब एंट्री पास केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जो समय पर अपने स्क्राइब का ओटीआर मैप करेंगे।

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद परीक्षा शहर/सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी और केंद्र की जानकारी देखें।
  • सिटी स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed