SSC MTS Recruitment 2022: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए जल्द निकलने वाली है भर्ती, जानें इसमें क्या होगी चयन प्रक्रिया और कैसे मिलेगी सफलता
SSC की मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौकामिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती (MTS) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आयोग इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगी और इच्छुक अभ्यर्थीइसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता है। इसलिए 10वीं कर चुकेअभ्यर्थियों के लिए यह केंद्र सरकार की नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC FREE Video Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया :
MTS की पिछली भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण के टेस्ट्स के बाद किया गया था। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक लिखितपरीक्षा के लिए बुलाया गया था और इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंकके 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे गएथे। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए बुलाया गया था और 50 अंको के इस पेपर को हल करने के लिए 30 मिनट कासमय दिया गया था। यह उम्मीद जताई जा रही है कि MTS की वर्तमान भर्ती में भी अभ्यर्थियों का चयन इसी प्रक्रिया से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
SSC MTS सिलेबस
SSC MTS सैलरी
SSC MTS कट ऑफ
कैसे मिलेगी सफलता :
SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जून 2022 में आयोजित की जाएगी। इस बचे हुए समय में अभ्यर्थी सही ढंग से तैयारीकरके इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती का सिलेबस देखते हुए परीक्षा से पहले हर चैप्टर का एक बार रिवीजन कर लेनाचाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को अपना स्पीड बढ़ाने के लिए नियमित तौर पर मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर्स का भी अभ्यास करना चाहिए। अभ्यर्थी अभीसे लेकर मई महीने तक का एक विस्तृत स्टडी प्लान तैयार करके अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।