SSC MTS 2023: एसएससी एमटीएस के 11,409 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां
SSC MTS 2023 Multitasking Staff And Hawaldar Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा (SSC MTS 2023 Notification) के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS 2023 Age Limit आयु-सीमा
एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष भी निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सराकर के नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी। अगर बात उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
MTS Recruitment 2023 आवेदन सुधार का मौका
एसएससी एमटीएस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्रों में सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन सुधार विंडो 23जनवरी से 24 जनवरी 2023 रात ग्यारह बजे तक सक्रिय रहेगी।SSC MTS Vacancy 2023
एसएससी की मल्टी टॉस्किंग परीक्षा के तहत 11 हजार 409 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें हवलदार के 509 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये क आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा। इसके साथ ही एससी, एसटी, महिला वर्गों के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।SSC MTS 2023 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
- परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब एमटीएस/हवलदार लिंक चुनें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- लॉग इन करें अगर पहले से पंजीकृत हैं, या वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जमा करें।
- अब इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।