SSC MTS Examination 2021 : MTS भर्ती में पेपर 1 के आधार पर ही तैयार होती है मेरिट लिस्ट, अगर इसमें ना आए सवालों के जवाब तो जानें क्या कर सकते हैं आप
SSC MTS Examination 2021 : MTS के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा में अब महज चंद दिनों का वक्त बचा है और ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की चिंता होना लाजमी है। MTS परीक्षा 5 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच पूरे देश मे आयोजित की जा रही है और इसके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है । इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं और इसके लिए फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि इस भर्ती के जरिए कुल कितने पदों को भरा जाना है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो परीक्षा से पहले इसके क्विक रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।
अगर परीक्षा में नहीं आये सवालों के जवाब तो ये कर सकते हैं आप
MTS भर्ती में पेपर 1 के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, अतः यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इस परीक्षा में दिया गए एक भी गलत जवाब अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में काफी सावधानी से प्रश्नों का उत्तर देना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर से आप मेरिट लिस्ट में पीछे होते जायेंगें। इसलिए अगर आपको किसी प्रश्न का जवाब नहीं आ रहा है, तो आप उस प्रश्न को छोड़कर आगे बढ़ जाइए और बाद में समय बचने पर उस प्रश्न का जवाब का देने की कोशिश कीजिए।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा
MTS के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश लैंग्वेज से 25 अंक के 25 प्रश्न, रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
यहां से करें सरकारी नौकरी की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, SSC GD, UP लेखपाल, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।