फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS Exam 2021: MTS exam will be organized in these cities of UP and Bihar, know whether SSC will give chance to the candidates to change the center-safalta

SSC MTS Exam 2021 : यूपी और बिहार के इन शहरों में होगा MTS परीक्षा का आयोजन, जानें क्या अभ्यर्थियों को सेंटर बदलने का मौका देगा SSC

Wed, 25 Aug 2021 12:33 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 25 Aug 2021 12:33 PM IST
सार

MTS के पदों पर भर्ती के लिए SSC द्वारा 5 से 20 अक्टूबर के बीच परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा के आयोजन के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
SSC MTS Exam 2021: MTS exam will be organized in these cities of UP and Bihar, know whether SSC will give chance to the candidates to change the center-safalta
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर चुका है। गौरतलब है कि MTS भर्ती के लिए SSC द्वारा फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 1 से 20 जुलाई के बीच होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है और इसके मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो बाकी बचे समय में पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS Free Course से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

यूपी, बिहार के इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन :

MTS के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए SSC पूरे देश भर में परीक्षा केंद्र बनाएगी। इनमें से कुछ केंद्र यूपी और बिहार में भी बनाए जाएंगे। यूपी और बिहार SSC के सेंट्रल रीजन में आते हैं और इस रीजन के लिए SSC निम्न शहरों में MTS परीक्षा का आयोजन करेगी।

विज्ञापन

यूपी के शहर - आगरा , बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी
बिहार के शहर - भागलपुर, दरभंगा मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया

क्या परीक्षा केंद्र बदलने का मौका देगी SSC :

देश में पिछले कुछ समय में कोरोना महामारी के बीच कई प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके वर्तमान लोकेशन के हिसाब से परीक्षा का शहर बदलने की सुविधा दी गई थी। ऐसे में MTS परीक्षा में भी शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में भी यह सवाल आ रहा है कि क्या उन्हें भी शहर बदलने का ऑप्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MTS परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह सुविधा मिलेगी या नहीं, इस संबंध में SSC ने कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि इस वक्त देश में कोरोना महामारी की स्थिति सुधर रही है, ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी जाएगी, इसकी उम्मीद कम ही है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC MTS की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC MTS Free Course से जुड़ जाना चाहिए। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed