SSC MTS Admit Card 2021: एमटीएस एग्जाम का एडमिट कार्ड हो चुका है जारी, कम समय में ऐसे करें पूरा रिवीजन और पक्की तैयारी
SSC MTS Admit Card 2021: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 05 अक्तूबर से शुरू होने जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए कराई जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त यह प्रवेश पत्र एसएससी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पहले यह एग्जाम जुलाई माह में कराया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था और अब इन एग्जाम को नई परीक्षा तारीखों के आधार पर संपन्न कराया जाना है। इसके अलावा अगर आप एसएससी एमटीएस 2021 एग्जाम के कंप्लीट कोर्स का शेष बचे हुए समय में पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए उपलब्ध कराई जा रही इस FREE SSC MTS Classes - Watch Now फ्री क्लास को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।
इन टिप्स को अपनाए, तैयारी को मजबूत बनाए
- परीक्षा से पहले अपने सभी विषयों का रिवीजन जरूर कर लें।
- कम समय में पूरा रिवीजन करने के लिए अभ्यर्थी खुद के नोट्स या एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए नोट्स की मदद ले सकते हैं।
- एग्जाम के लिए अब महज कुछ दिनों का समय शेष है ऐसे में स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट से अपनी प्रैक्टिस जारी रखनी चाहिए।
- किसी भी टॉपिक्स में कंफ्यूजन होने पर तुरंत सब्जेक्ट एक्सपर्ट की मदद लें और डाउट्स को क्लियर करें।
एमटीएस एग्जाम का फ्री में करें कंप्लीट रिवीजन
अगर आप भी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अभी अपने फोन पर सफलता एप डाउनलोड कर लें और फ्री मॉक, टेस्ट, एक्सपर्ट का गाईडेन्स, फ्री ई-बुक आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।