SSC CHSL Recruitment 2021-22 : CHSL की पिछली भर्तियों में कितने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा और इस परीक्षा में कितनी है प्रतिस्पर्धा, जानें यहाँ
कर्मचारी चयन आयोग ने CHSL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात मार्च 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022में आयोजित की जा सकती है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात मार्च 2022 तक आवेदन मांगे हैं। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू की है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC),जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं,तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
कितने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा :
CHSL की भर्ती में बारहवीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और इस वजह से यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CHSL भर्ती 2019 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 10.19 लाख अभ्यर्थियों ने और CHSL भर्ती 2020 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 13.17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। गौरतलब है की CHSL भर्ती 2019 के जरिए कुल 4893 पदों पर और CHSL भर्ती 2018 के जरिए 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा CHSLभर्ती 2020 के जरिए 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है और CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोग ने अभी तक रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं की है।
कब होगी परीक्षा :
CHSL भर्ती 2021 में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा और पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022में आयोजित की जा सकती है। पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा जनरल अवेयरनेस से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50मार्क्स काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।