फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT Answer Key 2023 for Paper I released check at ssc.nic.in

SSC JHT Answer Key 2023: जूनियर हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 18 Oct 2023 08:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Oct 2023 08:56 PM IST
सार

SSC JHT Answer Key 2023: एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक सहित कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JHT Answer Key 2023 for Paper I released check at ssc.nic.in
Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC JHT Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जनियर हिंदी अनुवादक पेपर I भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा, 2023 में शामिल उम्मीदवार पेपर- I की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

एसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा 2023 का पेपर- I 16 अक्तूबर, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी की तरफ से उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खोल दी गई है। अभ्यर्थी प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न/उत्तर के लिए 100 रुपये का भुगतान करके 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 शाम 6:00 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 20 अक्तूबर 2023 शाम 6:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed