फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT admit card 2023 for tier 1 out at ssc.nic.in; exam will be held on October 16

SSC JHT Admit Card 2023: एसएससी अनुवादक टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, अक्तूबर में इस दिन होगी परीक्षा

Tue, 10 Oct 2023 10:31 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

SSC JHT Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक की टियर 1 की परीक्षा के कुछ क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC JHT admit card 2023 for tier 1 out at ssc.nic.in; exam will be held on October 16
एसएससी अनुवादक एडमिट कार्ड 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JHT Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कुछ क्षेत्रों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इनकी मदद से डाउनलोड करें एसएससी जेएचटी ए़डमिट कार्ड

आवेदक पंजीकरण संख्या या रोल नंबर या नाम और पिता के नाम के माध्यम से SSC JHT Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अन्य विवरणों के साथ अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JHT Tier 1 2023: परीक्षा पैटर्न

एसएससी जेएचटी 2023 परीक्षा 16 अक्तूबर को होगी, जिनमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 1 कंप्यूटर आधारित होगा और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 2 वर्णनात्मक प्रकृति का होगा। मार्किंग स्कीम के अनुसार, पेपर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

  • पेपर 1 कंप्यूटर आधारित होगा। इसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • पेपर 2 वर्णनात्मक प्रकृति का होगा। इसमें अनुवाद और निबंध के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
विज्ञापन

SSC JHT Tier 1 Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • अब, सेंट्रल रीजन लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed