फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE recruitment 2023 application begins Apply online at ssc.nic.in

SSC JE Recruitment 2023: जेई के 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका

Thu, 27 Jul 2023 05:19 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

SSC JE recruitment 2023: एसएससी जेई 2023 की अधिसूचना के साथ ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JE recruitment 2023 application begins Apply online at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JE Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर (JE) (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। एसएससी जेई के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 (रात 11.00 बजे तक) है। आवेदन पत्र सुधार विंडो 17 से 18 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

SSC JE recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

एसएससी के अनुसार भारत सरकार के संगठनों/कार्यालयों, जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ, एनटीआरओ आदि के लिए मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) से जूनियर इंजीनियरों के 1324 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें से 613 पद अनारक्षित, 121 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 288 पद ओबीसी, 96 पद एसटी और एससी के लिए 206 पद आरक्षित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

एसएससी जेई 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच है, वे एसएससी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, केवल पुरुष उम्मीदवार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए पात्र होंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एसएससी जेई 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

SSC JE Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • मुखपृष्ठ पर, 'अप्लाई करें' टैब पर क्लिक करें।

  • अब जेई भर्ती के टैब पर क्लिक करें।

  • जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन/रजिस्टर करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

SSC JE Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

एसएससी जेई परीक्षा 2023 एक दो स्तरीय परीक्षा है। जिसमें पेपर 1, पेपर 2 में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दोनों स्तरों को पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed