फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc je notification released know mored details

SSC JE: साइट पर जारी हुआ नोटिस, यहां दिया है लिंक

Sat, 03 Aug 2019 10:21 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 03 Aug 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
ssc je notification released know mored details

कर्मचारी चयन आयोग, जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 1 अगस्त, 2019 को जारी की गई है। इससे पहले आयोग ने, बीते सप्ताह के रोजगार समाचार में एक छोटा नोटिस जारी किया था, जिसमें रिलीज की तारीख दी गई थी। उम्मीदवार अब नए नोटिस की जानकारी लेना चाहते हैं तो वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


जो लोग जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उन्हें बता दे कि जरूरी योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अगर जूनियर हिंदी अनुवादक के पद की बात की जाए तो बता दें कि जो उम्मीदवार जेएचटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास हिंदी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा अधिकांश विभागों के लिए 32 वर्ष और जूनियर हिंदी अनुवादक के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हिंदी अनुवादक की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (पेपर I और पेपर II) और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। दोनों पेपरों के अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। बता दें, पेपर I में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय शामिल होंगे और पेपर- II में अनुवाद और निबंध होंगे।

ये भी पढ़ें- पानी की कमी से हो सकता है विश्वयुद्ध, छात्रों के हाथ में है समस्या का हल

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed