फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2025 Tier 2 Final Answer Key Released: Check Paper 2 Response Sheet, Marks and Question Paper

SSC JE 2025: एसएससी जेई पेपर-2 की फाइनल आंसर-की जारी, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध; ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 21 Aug 2026 06:52 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 21 Aug 2026 06:52 PM IST
सार

SSC JE 2025 Tier 2 Final Answer Key: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 टियर-2 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार पेपर-2 के प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और अपने अंक भी देख सकते हैं। यह सुविधा 4 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
 

विज्ञापन
SSC JE 2025 Tier 2 Final Answer Key Released: Check Paper 2 Response Sheet, Marks and Question Paper
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC JE 2025 Tier 2 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। आयोग ने 3 अगस्त 2026 को इस परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया था।

विज्ञापन


अब आयोग ने 21 अगस्त 2026 को पेपर-2 की फाइनल आंसर की के साथ प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से इन्हें देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक देख सकेंगे फाइनल आंसर की और अंक?

उम्मीदवारों के लिए यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है। आयोग के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 शाम 6 बजे से 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक लॉगिन करके अपनी जानकारी देख सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवार पेपर-2 से संबंधित अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

पेपर-2 में क्या अंक मिले, कैसे चेक करें?

आयोग ने पेपर-2 में शामिल उम्मीदवारों के अर्ह/अनर्ह होने के साथ उनके अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके इन्हें देख सकते हैं। अंक देखने के लिए निर्धारित अवधि में एसएससी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

4 सितंबर के बाद नहीं मिलेगी सुविधा

एसएससी ने उम्मीदवारों को खास तौर पर सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। 4 सितंबर 2026 शाम 6 बजे के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद इस संबंध में उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सेव किए गए प्रश्नपत्र का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

आयोग के अनुसार, उम्मीदवार द्वारा सेव किया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए है। फाइनल आंसर की में इस संबंध में उम्मीदवार से एक अंडरटेकिंग भी ली गई है, जो लॉगिन करने पर दिखाई देगी।

फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 से संबंधित फाइनल आंसर की लिंक पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद पेपर-2 की फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अपने अंक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी जांच लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed